11 जिलों में हुई बारिश उफान पर मुख्य नदियां

11 जिलों में हुई बारिश उफान पर मुख्य नदियांपटना : प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को बारिश हुई. वहीं, मुख्य नदियों का जल स्तर उफान पर है. रविवार को भी गंगा, घाघरा और कोसी नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होगी. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी बिहार के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को गया, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, सीवान, मधेपुरा, खगड़िया, शिवहर, भोजपुर, रोहतास जिले में बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 
वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 
वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. भागलपुर का अधिकतम तापमान 32 जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला