बिहार में मानसून पड़ा कमजोर, 20 तक सताएगी उमस भरी गर्मी

गुरुवार को पटना में सुबह आद्र्रता 85 प्रतिशत रहने के कारण उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भागलपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के इलाके में 30.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 14.6 एमएम और पूर्णिया में 15.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में 5 एमएम, भभुआ और छपरा में 4-4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में मानसून की हलचल के कारण गंगा के तटीय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना रहेगी।
Comments
Post a Comment