सुपौल के 60 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 85 हजार लोग हुए प्रभावित

सुपौल के 60 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 85 हजार लोग हुए प्रभावितकिसनपुर.नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से कोसी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। कोसी बराज से शुक्रवार को करीब 1 लाख 96 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। इसके कारण तटबंध के भीतर बसे 60 गांवों के लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 85 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में है। 
तटबंध के भीतर जल अधिग्रहण क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में डेढ़ से दो फीट जलस्तर में वृद्धि हो गई है। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित क्षेत्र के लोग ऊंचे स्थान की ओर धीरे-धीरे पलायन करने लगे हैं। पानी बढ़ने से कई गांव के लोगों का एक से दूसरे गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। मवेशी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। लोगों के चूल्हे में भी पानी घुस गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला