भाजपा की विचारधारा अखंड भारत, कांग्रेस भारत विभाजन की गुनहगार: सुशील मोदी

भारत ने पाक से बात का रास्ता खोल रखा है:उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युद्ध कर भारत का एकीकरण नहीं करना चाहती। यूरोपियन संघ की एक विचारधारा कायम करना चाहती है। वियतनाम, कोरिया, जर्मनी अपनी संस्कृति और विचारधार के बल पर एक हो सकते हैं तो भारत एक क्यों नहीं हो सकता। आजादी के बाद पाकिस्तान की सरकार सेना की मर्जी पर चलती है। भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक कर देने का काम किया है। साथ ही बातचीत का रास्ता खोल रखा है, ताकि भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक राम कुमार ने अखंड भारत की परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा, विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, मृत्युंजय झा, मेयर सीता साहू आदि ने भी विचार रखें।
Comments
Post a Comment