पटना से दिल्ली के लिए चलेगी एसी बस

अब ऑनलाइन होगी टिकट की बुकिंग
बिहार राज्य पर्यटन निगम अपनी वेबसाइट को अपडेट कर रहा है। यात्री निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एडवांस टिकट कटा सकेंगे। इसके लिए आर ब्लॉक स्थित पर्यटन निगम के कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित पर्यटन निगम के होटल में रूम भी ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।
एकबार में 100 यात्री कर सकेंगे सफर
पयर्टन निगम की डीलक्स बसों में एक साथ करीब 100 यात्री सफर कर सकेंगे। इनमें सभी सीटें आरामदायक होंगी। यात्रियों को सफर के दौरान सड़क पर छोटे-छोटे गढ्ढ़े का अनुभव नहीं होगा। सफर के दौरान यात्रियों को नाश्ता देने की भी योजना पर विचार-विमर्श चल रहा है। यह किराया के अनुसार तय किया जाएगा। गर्मी में ठंडा और ठंड के दिनों में गर्म पानी पीने के लिए मिलेगा। गर्मी में एसी और ठंड के दिनों में ब्लोअर की सुविधा दी जाएगी। किराया कम होने की उम्मीद है। बस चालू होने से 10 दिन पहले नोटिस निकाल दिया जाएगा।
यहां के लिए अक्टूबर से चलेंगी एसी बसें
- पटना से नालंदा होते हुए राजगीर
- पटना से गया होते हुए बोधगया
- पटना से बोधगया होते हुए वाराणसी
Comments
Post a Comment