मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- कुछ नेताओं को लगा पीएम बनने का रोग, एक मंच पर जुट रहीं अासुरी शक्तियां

मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले- कुछ नेताओं को लगा पीएम बनने का रोग, एक मंच पर जुट रहीं अासुरी शक्तियांपटना.झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2018 में देश में नया रोग आया है। कई नेताओं को सत्ता और प्रधानमंत्री बनने का रोग लग गया। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनने का रोग लगा है। रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लड़के को भी पीएम बनने का रोग लगा तो जंतर मंतर चला गया लेकिन इनकी बीमारी लंबी चलेगी। रघुवर ने कहा कि इस देश में एक ही निरोगी है वो हैं नरेंद्र मोदी। 2019 छोड़िए 2024 में भी रोगी को कोई मौका नहीं मिलेगा। रघुवर दास बापू सभागार में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शिरकत करने पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। तौलिक साहू समाज की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
- रघुवर दास ने कहा कि चारा घोटाला करने वालों ने बिहार और झारखंड का माहौल खराब करने की कोशिश की। बिहार में अासुरी शक्तियां फिर पनप रही हैं, लेकिन राज्य को अब उनसे बचाना है। असुरी शक्तियां एक साथ मंच पर आ रही हैं। अब नया बिहार और नया झारखंड बनाना है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए रघुवर दास ने कहा कि जनता का कांग्रेस पर से भरोसा उठ गया है। कांग्रेस अब हर राज्य में बी और सी टीम बन रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला