मेट्रो में अब 25 की जगह 24 स्टेशन ही होंगे, बेली रोड पर बदला एलाइनमेंट, लागत 1700 करोड़ रु. कम

पटना. राइट्स ने पटना मेट्रो का संशोधित डीपीआर नगर विकास विभाग को सौंप दिया है। मेट्रो की लागत करीब 1700 करोड़ रुपए कम हो गई। लागत में कमी एक अंडरग्राउंड स्टेशन कम होने से आई है। ललित भवन से इनकम टैक्स के बीच पहले तीन स्टेशन प्रस्तावित थे, अब दो होंगे। इससे लागत 19,586 करोड़ से घटकर 17,888 करोड़ हो गई। लंबाई में बदलाव नहीं हुआ है। पटना मेट्रो में दो कॉरिडोर होंगे। बेली रोड पर बन रहे लोहिया पथ चक्र में प्रस्तावित अंडरपास के कारण ललित भवन से इनकम टैक्स के बीच एलाइनमेंट बदला है।
  1. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 
    लंबाई : 16.94 किमी
    एलीवेटेड:  5.49 किमी 
    अंडरग्राउंड:11.21 किमी  
    सतह पर : 0.25 किमी  
    स्टेशनों की संख्या : 12  
    अंडर ग्राउंड : 8 
    एलीवेटेड : 3 
    सतह पर : 1 
  2. स्टेशन : दानापुर, रूपसपुर, सगुना मोड़, राजा बाजार, गोल्फ क्लब, चिड़ियाखाना, रूकुनपुरा, विकास भवन, विद्युत भवन, जंक्शन, मीठापुर बस स्टैंड।
  3. मंत्री बोले-वित्त समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव| नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 15 दिनों में संशोधित डीपीआर केन्द्र को भेजा जाएगा। फिलहाल डीपीआर को लोक वित्त समिति को भेजा जाना है, जिसकी मंजूरी के बाद कैबिनेट को भेजा जाएगा।  
  4. नार्थ-साउथ कॉरिडोर 
    लंबाई  14.45 किमी
    एलीवेटेड  9.90 किमी 
    अंडरग्राउंड 5.55 किमी  
    सतह पर : 0.25 किमी  
    स्टेशनों की संख्या : 12  
    अंडर ग्राउंड : 3 
    एलीवेटेड : 9  
  5. स्टेशन : पटना जंक्शन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पीयू, प्रेमचंद्र रंगशाला, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, एनएमसीएच, कुम्हरार, गांधी सेतु जीरोमाइल, आईएसबीटी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला