एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पास मिली आय से 50 फीसदी अधिक की संपत्ति

vigilance raid on Executive Engineer houseपटना. ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सह तकनीकी सलाहकार राम प्रवेश साह को आमदनी कम हुई, पर उनके पास संपत्ति ज्यादा मिली। आरंभिक जांच में अब तक आय से 50 प्रतिशत से अधिक संपत्ति के सबूत मिल चुके हैं। बीते शनिवार की देर शाम विजिलेंस की टीमों ने एक साथ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी।


इनमें राजधानी के रुपसपुर में विजय नगर स्थित घर पर रातभर चला सर्च आपरेशन सुबह 5 बजे पूरा हुआ। इस दौरान सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। इनमें विजय नगर स्थित तीन मंजिला मकान के अलावा आईएएस कॉलोनी व विजय नगर के दो अपार्टमेंट में तीन फ्लैट के अलावा अन्य चल-अचल संपत्ति शामिल है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के सिवान स्थित ऑफिस व ओबरा में पैतृक घर की तलाशी में संपत्ति या उससे जुड़े कोई  अहम कागजात आदि नहीं मिले हैं। शुक्रवार को कार्यपालक अभियंता सह तकनीकी सलाहकार राम प्रवेश साह के खिलाफ निगरानी थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला (नंबर : 39-2018) दर्ज किया गया था। 

लॉकर खुलने पर खुलेंगे आैर राज :  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से बैंक के एक लॉकर का भी पता चला है। इसके खुलने पर संपत्ति से जुड़े कई आैर राज सामने आ सकते हैं। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को लॉकर खोला नहीं जा सका। बहरहाल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की आय करीब 90 लाख पाई गई है। इसमें खर्च भी हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला