बाढ़ से परेशान बिहार ने मध्यप्रदेश से कहा-पानी धीरे-धीरे छोड़िए, मध्यप्रदेश भी ऐसा करने को तैयार

Bihar asks Madhya Pradesh, leave water slowly पटना. बिहार में गंगा और सोन के किनारे बसी आबादी पर भारी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल मध्यप्रदेश बाणसागर डैम में जलस्तर बढ़ने पर 5.5 लाख से 7 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ रहा है। शुक्रवार की रात से पानी छोड़ने की शुरुआत हो गई। इतनी मात्रा में एकसाथ पानी आने पर बिहार में भारी तबाही हो सकती है। हालात की इस गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारि शरण ने मध्यप्रदेश में अपने समकक्ष अधिकारियों से बात करके खतरे को कम करने का प्रयास किया। उनके अनुरोध पर मध्यप्रदेश शासन ने एक बार की बजाए कई चरण में, यानी धीरे-धीरे पानी छोड़ने का भरोसा दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला