बिहार :पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म करता था प्रिंसिपल, अश्लील वीडियो भी बनाया

आरोपी प्रिंसिपल राज सिंघानिया और सहयोगी अभिषेक कुमारफुलवारीशरीफ.  यहां किसान कॉलोनी स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 5वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल का प्रिंसिपल छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसमें स्कूल का एक अन्य कर्मचारी भी उसकी मदद करता था। छात्रा के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार उर्फ अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। 


प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ के अश्लील वीडियो बना लिए थे। इसके बल पर वह छात्रा को ब्लैकमेल करता था। वीडियो वायरल होने की धमकी से डरी छात्रा ने मामले को परिजनों से छिपाए रखा। हालांकि, बाद में छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो उसके गर्भवती होने की बात सामने हुई। इसके बाद छात्रा की मां और पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पूरी कहानी बताई।

बना रखा था गुप्त कमरा: पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल छात्रा के साथ करीब दो माह से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं, अभिषेक छात्रा को कॉपी जांच कराने के बहाने प्रिंसिपल के पास ले जाता था। दुष्कर्म करने के लिए स्कूल के ही कैंपस में ही प्रिंसिपल ने एक गुप्त कमरा भी बना रखा था। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराएगी। मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला