पद संभालते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- महागठबंधन में हम याचक नहीं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का अभिनंदन करते पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता।पटना. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि महागठबंधन में हैं, लेकिन याचक नहीं हैं। कुर्सी संभालने के बाद सदाकत आश्रम में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ-साथ महागठबंधन में शामिल दलों को यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी एकजुट और मजबूत है।
उन्होंने स्वीकार किया कि जनता से कटने के कारण पार्टी कमजोर हुई है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी में सबकी सुनी जाएगी और काम करने वालों को उचित सम्मान मिलेगा। विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डाॅ. मदन मोहन झा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 40वें अध्यक्ष हैं।

सूबे के विभाजन के बाद वे 8वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम तय करेंगे कि पार्टी कौन-सी सीट लड़ेगी। सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं। प्रदेश अध्यक्ष को सीटों के बंटवारे पर बात करने के लिए  जहां मेरी जरूरत होगी हम हाजिर हैं। पार्टी महागठबंधन में शामिल है, ऐसे में हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना होना चाहिए। आखिरी वक्त पर उम्मीदवारों की घोषणा से बचा जाना चाहिए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कहा कि पार्टी मदन मोहन झा के नेतृत्व में और मजबूत होगी। श्याम सुंदर सिंह धीरज ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है, लेकिन हमें दोस्त चाहिए, वैशाखी नहीं। कार्यक्रम को प्रभारी राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, अशोक कुमार, अनिल शर्मा, रामदेव राय, लालबाबू लाल, राजेश राम, राजेश कुमार ने भी संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला