​हड़ताल खत्म, एनएमसीएच में काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर

junior doctor strike endपटना सिटी. एनएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। दोपहर दो बजे से सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए। इससे पहले अस्पताल प्रशासन और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई वार्ता में सभी मांगों पर सहमति बनी। अस्पताल प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिलाया। अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. चंद्रशेखर व उपाधीक्षक डाॅ. गोपाल कृष्ण ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बता दें कि बीते दिनों गायनी विभाग में एक प्रसूता की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। इसी के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला