मदन मोहन झा को मिली बिहार कांग्रेस की कमान, अखिलेश सिंह बने प्रचार समिति के अध्यक्ष

मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने(फाइल फोटो)पटना. बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। विधान परिषद के नेता मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कौकब कादरी कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा अशोक कुमार, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया फेरबदल
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार वर्किंग कमेटी में 24 लोगों को शामिल किया गया है। मेंबर एडवाइजरी कमेटी में 19 लोगों को जगह मिली है।

कौन हैं मदन मोहन झा?
दरभंगा के मनिगाछी के रहने वाले मदन मोहन झा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे पूर्व शिक्षा मंत्री नागेंद्र झा के बेटे हैं। मदन मोहन झा शिक्षक कोटे से एमएलसी हैं और महागठबंधन सरकार में राजस्व मंत्री थे।

कादरी बोले-सभी मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला