केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तो केस में फंसा दिया, मैं डरने वाला नहीं: तेजस्वी

क्यों नहीं मिले 15 लाख?
तेजस्वी ने कहा कि 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा होंगे। कहां गए वे रुपए? लोगों को 15 लाख रुपए क्यों नहीं मिले? प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देते हैं, काम कुछ नहीं हो रहा। उन्होंने सपना दिखाने के अलावा कुछ न किया। कहा था कि अच्छे दिन आएंगे। चार साल हो गए, कहां हैं अच्छे दिन? अब वे और समय देने की मांग कर रहे हैं।

सवाल पूछने वालों को डराया जा रहा है
तेजस्वी ने कहा कि आज जो केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे परेशान किया जा रहा है। डराया जा रहा है। दबाने की कोशिश हो रही है। अगर सवाल पूछने वाले डर जाएंगे तो देश को कौन बचाएगा। आज संविधान खतरे में है। समाज को बांटा जा रहा है। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाया जा रहा है। पूरे देश में आरएसएस की विचारधारा लागू की जा रही है। केंद्र सरकार ने रेलवे स्टेशन, शहर और सड़कों के नाम बदलने के अलावा कुछ न किया।
कितने लोग बेचेंगे पकौड़ा?
Comments
Post a Comment