एनडीए को बाय-बाय करने में मूड में रालोसपा, बदहाल कानून व्यवस्था पर देगी धरना

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा।

पटना.  रालोसपा एनडीए को बाय-बाय करने में मूड में आ गई है। जदयू के दुबारा एनडीए में आने के बाद से ही रालोसपा खुद को एनडीए में सहज महसूस नहीं कर रही है।

राज्य सरकार पर पार्टी लगातार सवाल उठा रही है। शिक्षा के सवाल पर लगातार अभियान चला रही है। शिक्षा सुधार मानव कतार बनायी। इस कतार में राजद का साथ मिला। एनडीए को छोड़ महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा लगातार हो रही है। 13 अक्टूबर को बिहार में बढ़ता अपराध और गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते धरना देने की घोषणा ने एनडीए से दूरी बढ़ने की चर्चा को मजबूती दे दी है।

राज्य सरकार से जतायी नाराजगी
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी भी जतायी है।


मुजफ्फरपुर में बच्चियों से दुष्कर्म ओर हत्या मामले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था इस प्रकार की घटना के बाद उनके मुंह से सहसा निकल गया भगवान बिहार को क्या हो गया है। अपराध थम नहीं रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ कर दूसरे को काम करने का मौका देने का भी अनुरोध किया था।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

विवादों का सुपर 30: अब पुलिस के खिलाफ ईंट से ईंट बजाएंगे आनंद! जानिए मामला