बिहार : मुंगेर में गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी

बिहार : मुंगेर में गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू आॅपरेशन जारीमुंगेर : बिहार में मुंगेर शहर के मुर्गियाचक निवासी उमेश नंदन प्रसाद साव के घर में समरसेबुल बोरिंग के दौरान मंगलवार को उसकी नतिनी सन्नो (3 साल) फिसल कर गिर गयी. जिसके बाद परिजनों में कोलाहल मच गया, सभी लोग बच्ची को बोरिंग से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गये. परिजन जब बच्ची को बाहर निकालने में असफल हो गये तो घटना की सूचना स्थानीय थाना तथा अन्य पदाधिकारियों की दी गयी. जिसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा, एएसपी हरिशंकर कुमार, मेयर रूमा राज, बीडीओ डॉ पंकज कुमार तथा कोतवाली व पूरबसराय ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गये.

बताया जाता है कि शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी दलहट्टा निवासी बैंककर्मी नचिकेता साव की पुत्री सन्नो एक सप्ताह पूर्व अपने नाना उमेश नंदन प्रसाद साव के घर मुर्गियाचक आयी थी. पिछले दो दिनों से उमेश नंदन के घर में समरसेबुल लगाने का काम चल रहा था. मंगलवार की दोपहर समरसेबुल के लिए किये गये बोरिंग में केसिन डाल कर ग्रेबुल डाला जा रहा था. इसी दौरान सन्नो खेलते हुए आयी और फिसल कर केसिन के बगल से बोरिंग में गिर गयी. वहां पर काम कर रहे कारीगरों का कहना था कि बोरिंग के लिए 220 फुट डीप किया गया है, जिसमें लगभग 125 फुट तक ग्रेबुल भी डाला जा चुका था, तभी बच्ची उस बोरिंग में गिर गयी. 
via p.khabr

Comments

Popular posts from this blog

जदयू ने राहुल समेत विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र, राजद के साथ गठबंधन पर उठाए सवाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन