अब सिर्फ पांच जिलों पर है सूखे का साया, मुख्यमंत्री ने की बाढ़ और सूखे की समीक्षा
मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमान जिलों में सूखे की स्थिति की समीक्षा की जिसमें पूरी तस्वीर उभर सामने आई। हालांकि सरकार ने फिलहाल डीजल सब्सिडी और खेती के बिजली बिल में कमी का फैसला अगले आदेश तक जारी रखने का फैसला किया है। इसी के साथ फसल सहायता योजना का आदेवन देने की समय सीमा को बढ़ा कर 31 अगस्त तक कर दिया गया है।
बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि वैशाली के हालात सबसे अधिक खराब हैं। वहां सामान्य से 60 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई है। पटना में 34 प्रतिशत जबकि नालंदा में वर्षापात का गैप 25 प्रतिशत कम है। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिवों के साथ बैठक के दौरान सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके हालात का जायजा लिया। इसमें कहीं से भी हालात गंभीर होने की सूचना नहीं मिली है। सबी जिलों में वैकल्पिक फसल के लिए बीजों का पूरा इंतजाम कर लिया गया है।
via bhasakar
Comments
Post a Comment