छेड़खानी की घटना में आया था लालू के बेटों का नाम, अब कर रहे हैं नौटंकी : सुशील मोदी
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियों से दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले पर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर रहे राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया है और लिखा है, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे (तेजस्वी और तेजप्रताप) के नाम छेड़कानी की घटना में आए थे और अब वे बालिकाओं के हमदर्द होने का नाटक कर रहे हैं.उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 1 जनवरी 2008 को दिल्ली के अशोका होटल, कनॉट प्लेस और महरौली फार्म हाउस पर एक ही दिन में तीन स्थानों पर नव वर्ष की पार्टियों में लड़कियों पर फब्तियां कसने और उनसे छेड़छाड़ करने के चलते अज्ञात लोगों ने लालू प्रसाद के दोनों बेटों पर हमला कर दिया था. इस घटना में जख्मी तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा था.
via p,khabar
Comments
Post a Comment