मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू, पहले दिन हुई अंग्रेजी व विज्ञान की परीक्षा

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू, पहले दिन हुई अंग्रेजी व विज्ञान की परीक्षापटना.मैट्रिक कंपार्टमेंटल की परीक्षा मंगलवार से राज्य भर में शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में अंग्रेजी व दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि राज्य के सभी 311 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में पहले दिन परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में राज्यभर से 1,38,180 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। दूसरी पाली में विज्ञान विषय में कुल 20,761 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था।
मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 अगस्त तक होनी है, इसके लिए कुल 2 लाख 17 हजार तथा 575 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 के एक अथवा दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2018 में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है। पटना जिला में माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा 16 केंद्रों पर आयोजित की गई।
बोर्ड अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
पटना जिले के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संचालन की व्यवस्था देखने के लिए बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड अध्यक्ष राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग, कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, यारपुर, गर्दनीबाग, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर इत्यादि परीक्षा केंद्रों पर गए। निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष द्वारा परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों के साथ परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है तथा परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त किया जा रहा है। अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की तलाशी भी ली गई। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य