पाटलिपुत्र विवि के उद्घाटन समारोह में बोले CM नीतीश- शिक्षकों को जल्द मिलेगा 7वां वेतनमान का लाभ

पाटलिपुत्र विवि के उद्घाटन समारोह में बोले CM नीतीश- शिक्षकों को जल्द मिलेगा  7वां वेतनमान का लाभपटना : राज्य में नवसृजित पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को किया. शिक्षा विभाग की तरफ से एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय को स्थापित करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है. यह विश्वविद्यालय मगध विश्वविद्यालय को काट कर बनाया गया है. इसमें पटना, नालंदा समेत अन्य जिलों के कॉलेजों को शामिल किया गया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे कार्यकाल में कई विवि की स्थापना की गयी है. मगध विवि को दो हिस्सों में बांट कर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय बनाया गया है. मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे इसका नाम ऐतिहासिक है वैसा इसका काम भी ऐतिहासिक होगा. पाटलिपुत्र की धरती ऐतिहासिक स्थल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को लेकर उनके मन में कुछ विचार है. जिसे वो राज्यपाल से मिल कर साझा करेंगे. सीएम नीतीश ने कहा कि हम परंपरा से हट कर काम करते हैं और एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने घोषणा किया कि शिक्षकों को जल्द 7 वां वेतनमान का लाभ मिलेगा. इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द कमेटी गठित करने का निर्देश दिया. नीतीश ने कहा कि शिक्षक छात्रों की और पढ़ाई के स्तर की चिंता करें और उनकी चिंता हम करेंगे. पहले हमारे सभा में शिक्षक वेतन को लेकर काले झंडे दिखाते थे लेकिन अब वो करने की ज़रूरत नहीं है. जब हमे विभाग से रिपोर्ट मिलेगी तो इस पर हम उचित फ़ैसला लेंगे.
via p.khabar

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य