बिहार: 130 स्कूलों में 80 शिक्षक मिले नाकाबिल

school teacher quality in biharपटना.   शिक्षकों की क्वालिटी पर सरकार ने खुद प्रश्न उठाए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जांच कराए गए स्कूलों के शिक्षकों में कई ऐसे शिक्षक को चिह्नित किया गया है, जिनका शैक्षिक कार्य असंतोषजनक पाया गया। विभिन्न जिलों के 130 हाईस्कूलों में निरीक्षण में जांच टीम ने पाया कि 80 शिक्षक का कार्य असंतोषजनक है।
130 स्कूलों में 1731 शिक्षक पदस्थापित हैं। जांच के दौरान 1524 शिक्षक मिले। इसमें 80 का कार्य बेहद खराब पाया गया। जांच टीम ने शिक्षकों और छात्रों से भी इन शिक्षकों का फीडबैक लिया था। यह स्थिति हाईस्कूलों के शिक्षकों की है। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति तो और भी खराब है।

खराब परफार्मेस वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। खराब परफार्मेस वाले शिक्षकों में नियोजित शिक्षकों की संख्या अधिक पाई गई है। सबसे खराब स्थिति पूर्वी चंपारण जिले की है। यहां तीन हाईस्कूलों में 14 शिक्षकों का कार्य असंतोषजनक मिला।

भागलपुर के तीन स्कूलों में 34 में 32 शिक्षक मौजूद थे, इसमें 12 को अक्षम माना गया। मधेपुरा में 44 शिक्षकों में 10 खराब क्वालिटी वाले मिले। गोपालगंज 92 में 84 मौजूद थे, इसमें 9 शिक्षक का परफार्मेस खराब मिला। मुंगेर में 57 में 44 शिक्षक स्कूल आए, इसमें 8 का परफार्मेस खराब मिला।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य