आसरा शेल्टर होम: 2 और महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, पीएमसीएच में चल रहा इलाज

आसरा शेल्टर होम: 2 और महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, पीएमसीएच में चल रहा इलाजपटना.राजीव नगर स्थित आसरा शेल्टर होम की दो और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को गुरुवार देर रात पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। खुशबू और सीमा कुमारी को खून की कमी और कुपोषण की शिकायत है।

पहले से भर्ती हैं 2 महिलाएं
बता दें कि 10 अगस्त को आसरा शेल्टर होम की 2 महिलाओं की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने संचालिका मनीषा दयाल और चिरंतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 12 अगस्त को 2 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत में सुधार है। पीएमसीएच मे वरिष्ठ चिकित्सकों के देख रेख में सभी का इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य