सपा की मांग है कि सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य और दोगुना आय का जो भरोसा दिया है उसे जल्द पूरा करें

किसानों के मुद्दे पर सपा का आक्रोश मार्च: कहा-बिहार में अन्नदाता बेहाल, तत्काल राहत दे सरकारपटना.किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पटना में आक्रोश मार्च निकाला। राज्य के सपा प्रभारी योगेंद्र यादव की अगुवाई में निकाले गए इस आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता प्रतिबंधित इलाके में घुस गए। इनकम टैक्स चौराहे से डाक बंगला पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।
मालगुजारी का आदेश निरस्त करे सरकार:योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और बिहार सरकार किसानों को सब्जबाग दिखा रही है। एक के बाद एक तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। मालगुजारी (खेती योग्य जमीन पर लगने वाला टैक्स) बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया गया। हमारी मांग है कि मालगुजारी के आदेश को निरस्त किया जाए।
-केंद्र सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य और दोगुना आय का जो भरोसा दिया। उसे जल्द पूरा करे। बिहार में किसानों की हालत यह है कि 4 साल पहले 70 रुपए में एक कट्ठे खेत की जोताई होती थी और आज यह बढ़कर 140 रुपए हो गई। बिहार में किसानों की हालत बदहाल है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को तत्काल राहत दें।
मंत्री के इस्तीफे से नहीं मानेंगे, पूरी सरकार इस्तीफा दे
मुजफ्फरपुर कांड पर योगेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार को पूरी घटना की जानकारी थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला प्रकाश में आने के बाद भी सरकार ने कार्रवाई में तत्परता नहीं दिखाई। विपक्ष की मांग पर सरकार हरकत में आई और सीबीआई जांच की अनुशंसा की। हम समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफे से नहीं मानेंगे। पूरी सरकार को इस मामले पर इस्तीफा देना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य