पटना : स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, होटल, धर्मशाला, लॉज में चल रही चेकिंग
पटना : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुट गयी है. शनिवार को राजधानी में एक साथ सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चार घंटे तक वाहनों की चेकिंग की गयी. इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की को चेक किया गया. इस दौरान शहर के भूतनाथ मोड़, कंकड़बाग में ऑटो स्टैंड और करबिगहिया टी प्वाइंट पर इलाके के थानेदार खुद चेकिंग कर रहे थे.
डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, बोरिंग रोड चौराहा, पानी टंकी, पाटलिपुत्र गोलंबर, राजापुर पुल मोड़ के रास्ते गुजरने वाले दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों की चेकिंग की गयी. पटना सदर के एएसपी सुशांत कुमार सरोज कंकड़बाग में अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग करा रहे थे. इसी दौरान आरएन सिंह मोड़ के पास एक कार की डिक्की की तलाशी ली गयी. इस दौरान कार से करीब पौने तीन किलो चांदी बरामद की गयी. कार में दो लोग सवार थे. दोनों को कंकड़बाग थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है.
कंकड़बाग पुलिस की जांच में पता चला कि कार में सवार दोनों लोग कारोबारी हैं और चांदी लेकर पटना से दलसिंहसराय जा रहे थे. हालांकि चांदी लीगल तौर पर खरीदी गयी थी या नहीं, इस बिंदु पर अभी जांच
Comments
Post a Comment