गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई घाटों की सीढ़ियां लबालब; खतरे के निशान पर बह रही पुनपुन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई घाटों की सीढ़ियां लबालब; खतरे के निशान पर बह रही पुनपुनपटना.गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर 24 घंटे में 0.13 मीटर बढ़ा है। इससे कलेक्ट्रेट घाट से लेकर गांधी घाट और इसके आगे तक पानी सीढ़ियों तक पहुंच चुका है। महेंद्रू घाट और अंटा घाट के बीच घाट पर पानी लबालब भर गया है। गंगा की तेज धारा होने पर यहां के पाथवे पर पानी का फैलाव होने की संभावना है।
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में:गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर रविवार की दोपहर दो बजे तक 47.82 मीटर, दीघा घाट पर 48.97 मीटर दर्ज किया गया है। इन दोनों घाटों पर गंगा खतरे के निशान से 0.78 मीटर और 1.48 मीटर नीचे बह रही है। जबकि पुनपुन का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। जिला प्रशासन की मानें तो पटना अभी बाढ़ के खतरे से बाहर है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बाढ़ आने की स्थिति में लगभग सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। तटबंधों पर निगरानी की जा रही है।
हाजीपुर व दियारा से महेंद्रू घाट पर आ रही हैं नावें:महेंद्रू घाट पर नावों का परिचालन बढ़ गया है। हर दिन हाजीपुर और दियारा क्षेत्र से नावें आ-जा रही हैं। केला और सब्जी उतारी जा रही है। पानी आने से पहले यहां घाट नाले की तरह दिखता था। अब पूरे घाट का नजारा बदला-बदला-सा हो गया है। लोगों की भीड़ घाट के किनारे बढ़ने लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य