बिहार के सांसदों ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला, कहा- सबूत मिटाने के हो रहे प्रयास, हंगामा

बिहार के सांसदों ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला, कहा- सबूत मिटाने के हो रहे प्रयास, हंगामानयी दिल्ली : लोकसभा में सोमवार को मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामला जोरदार ढंग से उठा. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि महिलाओं एवं लड़कियों पर अत्याचार को कोई भी सहन नहीं कर सकता है, साथ ही सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की जांच की ठीक तरह से निगरानी हो. शून्यकाल में कांग्रेस की रंजीत रंजन और राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने सदन में इस विषय को उठाया. इस विषय पर शोरशराबे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिये साढ़े 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. 
साढ़े 12 बजे बैठक दोबारा शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव और रंजीत रंजन ने जो विषय उठाया है, वह केवल उनका मामला नहीं है, बल्कि यह सभी का विषय है. उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार को कोई भी सहन नहीं कर सकता है. सरकार ने भी इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है.' सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदस्यों ने जो विषय उठाया है, उस संदर्भ में वह कहना चाहती हैं कि सीबीआई सही तरीके से जांच करे और ठीक तरीके से निगरानी हो. वह सरकार से यही आग्रह कर सकती हैं. अध्यक्ष ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और वह निवेदन करती हैं कि कृपया इसे गंभीरता से लें. 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन

दस्तावेज लेकर लौटे सीबीआई के कुछ सदस्य