भारत में हर व्यक्ति कर सके इंटरनेट का इस्तेमाल, इसके लिए GOOGLE ने बनाया प्लान

भारत में हर व्यक्ति कर सके इंटरनेट का इस्तेमाल, इसके लिए GOOGLE ने बनाया प्लानNew York: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कल गूगल के भारत में जन्मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचई से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग तथा यांत्रिक बुद्धि के इस्तेमाल आदि के जरिए हर जगह के व्यक्ति के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान बनाने और भारतीय उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की. 


अमेरिकी यात्रा पर आए प्रसाद कल गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू मुख्यालय गए. गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारतीय प्रयोगकर्ताओं को सशक्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा हुई. प्रसाद को बताया गया कि गूगल की योजना पूरे भारत में लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सरल बनाने की है. 

Comments

Popular posts from this blog

जदयू ने राहुल समेत विपक्षी नेताओं को लिखा पत्र, राजद के साथ गठबंधन पर उठाए सवाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ भोला पासवान शास्त्री का जन्म दिवस समारोह का आयोजन