पटना : फिर बर्ड हिट, बची 101 हवाई यात्रियों की जान
पटना : शुक्रवार की दोपहर पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया. 101 हवाई यात्रियों की जान बाल-बाल बची. जानकारी के अनुसार, 3.50 बजे पटना से रांची जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E485 तेजी से रनवे पर दौड़ रही थी. विमान की गति 100 नाॅटिकल माइल से अधिक हो चुकी थी और 4-5 सेकेंड के भीतर यह टेकऑफ करने ही वाला था, तभी उससे पक्षी टकरा गया.
पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए टेकऑफ की बजाय रनवे पर ही विमान को घूमा दिया और वापस एप्रन में ले आया अन्यथा टेकऑफ के आखिरी क्षणों में होने वाले बर्ड हिट से विमान असंतुलित हो सकता था और उसमें सवार 101 यात्रियों की जान संकट में पड़ सकती थी. विदित हो कि पटना से रांची होते हुए यह फ्लाइट बेंगलुरु तक जाती है.
बांये इंजन से टकराया था पक्षी
Comments
Post a Comment