बिहार : रेलवे ट्रैक धंसने से रेल परिचालन प्रभावित
: बिहार के सहरसा में रविवार को लखमिनिया और साहेबपुर कमाल के बीच डाउन लाइन 138/ 12 से 138/14 के बीच रेल ट्रैक धंसने की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेन डायवर्ट और कैंसिल किये है. रेलवे से मिली जानकारी मुताबिक रविवार को 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (1 सितंबर को अमृतसर से खुली) को समस्तीपुर से नरहन होते हुए खगड़िया डायवर्ट किया गया है. वहीं, 18626 पटना-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को पटना से रद्द कर दिया गया है.इसके अलावे 15635 ओखा-गुवाहाटी और 15645 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी को भी डायवर्ट किया है. जबकि, 55540 हाजीपुर-कटिहार और 555539 कटिहार-हाजीपुर पैसेंजर भी प्रभावित हुई है. वहीं, खबर लिखे जाने तक ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य जारी था.
Comments
Post a Comment