बिहार: गोपालगंज में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल
गोपालगंजबेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया नीलम देवी के पति उपेंद्र सिंह कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मीरगंज इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक थाना के कपरपुरा मोड के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं और सड़क जामकर हंगामा मचा रहे हैं। लोगों ने सड़क पर टायर जलाया है और मीरगंज थाने पर भी भीड़ लगा दी है। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment