BSEB 10th Compartmental Result 2018 : कुछ ही देर में जारी होगा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट
पटना : बिहार बोर्ड आज 10वीं की कंपार्टमेंटल की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. परीक्षा का रिजल्ट 3:30 बजे तक जारी किया जा सकता है. बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को घोषणा की थी कि 2 सितंबर रविवार को 10वीं का कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने मुख्य परीक्षा में किन्हीं दो विषयों में असफल रहने वाले छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया था.
कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट (BSEB Result) छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर की जरूरत होगी. 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था. कंपार्टमेंटल की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की गयी थी.
Comments
Post a Comment