मां-बहन, बेटी की इज्जत पर बात आई तो रेपिस्टों का समर्थन करने वाले 'चाचा' को भी सत्ता से उखाड़ फेंकूंगा: तेजस्वी
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप मामले को लेकर शनिवार को एक बार फिर से राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर “आपराधिक चुप्पी” साधे रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाएं बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस करने लगी हैं, लेकिन सरकार आरोपी को कानून के हवाले करने की बजाए उन्हें “बचाने” में व्यस्त हैं. “राजग भगाओ बेटी बचाओ” शीर्षक वाली यादव की 100 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा यहां शुरू हुई.
Comments
Post a Comment