जदयू में शामिल होंगे प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार दिलाएंगे सदस्यता

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर।पटना.  2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही जदयू का दामन रणनीतिकार प्रशांत किशोर थामने जा रहे हैं। वह 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।  

आज होगी कार्यकारिणी की बैठक 
आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। इसी दौरान प्रशांत आधिकारिक रूप से जदयू में शामिल हो जाएंगे। इस संबंध में जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि प्रशांत ने इच्छा व्यक्त की थी। हम उनका पार्टी में स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रशांत किशोर को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। 


2015 में दिलाई थी जीत
प्रशांत 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जदयू, राजद और कांग्रेस का गठबंधन) और 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं। प्रशांत ने 2014 के चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए काम किया था। 

Comments